Anupamaa New Twist: धमाका उस समय होगा जब अनुपमा (Anupamaa) के हाथ में पारितोष (Paritosh) यानी तोषू का फोन लग जाएगा।
तोषू से मिलने आएगी गर्लफ्रेंड
सोमवार को यानी आने वाले कल जो एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है उसमें सभी लोग नामकरण की रस्मों में बिजी नजर आएंगे। लेकिन इसी बीच एक धमाका उस समय होगा जब अनुपमा (Anupamaa) के हाथ में पारितोष (Paritosh) यानी तोषू का फोन लग जाएगा। उस मोबाइल पर एक कॉल आएगा, जिसे उठाते ही अनुपमा को एक लड़की की आवाज आएगी। ये आवाज तोषू की गर्लफ्रेंड की होगी, जो उससे मिलने राजकोट से अहमदाबाद आ पहुंची है।
अनुपमा की कहानी दोहराएगी किंजल
अब इस ट्विस्ट के बाद देखना यह होगा कि क्या अनुपमा के साथ जो वनराज और काव्या ने किया, यानी अपने ही घर में सौतन के साथ उसे रहना पड़ा तो क्या किंजल का भी यही हाल होने वाला है? क्या किंजल की जिंदगी में भी कोई काव्या आ जाएगी? सोशल मीडिया पर भी कहानी के इस मोड़ को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
अनुपमा देगी किंजल का साथ
हालांकि ऐसा लग रहा है कि अनुपमा इस कमजोर पल में अपनी बहू किंजल के साथ खड़ी नजर आएगी। वह पारितोष को जमकर फटकार लगाएगी और किंजल को सपोर्ट करेगी। वह पूरे शाह हाउस के सामने वनराज और उसके बेटे को शराफत का पाठ पठाएगी।
कुछ भी हो यह तो तय है कि मेकर्स ने अपने फैंस को सीरियल से बांधे रखने के लिए कहानी को फिर से मजेदार कर दिया है। इसके साथ ही तोषू की गर्लफ्रेंड के किरदार में शो में एक और एंट्री होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
Anupamaa: किंजल की सौतन बनीं Shivangi Joshi? तोषू की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का खुला राज

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें