सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

god save the king लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्वीन कैमिला के साथ लंदन पहुंचे किंग चार्ल्स III:70 साल बाद बदलेगा ब्रिटेन का राष्ट्रगान, 1952 के बाद पहली बार गूंजेगा 'गॉड सेव द किंग'

  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए किंग बन गए हैं। अब उन्हें किंग चार्ल्स-III के नाम से जाना जाएगा। नए किंग के रूप में उन्हें क्या कहा जाएगा, यही नए चार्ल्स-III का पहला फैसला है। परंपरा के मुताबिक वे अपने लिए चार नाम- चार्ल्स, फिलिप, अर्थर, जॉर्ज में से किसी एक नाम को चुन सकते थे। शुक्रवार को किंग चार्ल्स III और क्वीन कंसोर्ट कैमिला लंदन पहुंच गए। प्रधानमंत्री लिज ट्रस से मुलाकात करने के साथ ही शोकग्रस्त राष्ट्र को वे संबोधित करेंगे। चार्ल्स-III को ताज कैसे सौंपा जाएगा, उसका प्रोसेस क्या होगा, चलिए इसे एक-एक करके जानते हैं... सेरेमोनियल बॉडी के बीच लंदन में होगा आधिकारिक ऐलान महारानी के निधन के 24 घंटों के भीतर लंदन स्थित सेंट जेम्स पैलेस में एक सेरेमोनियल बॉडी (असेशन काउंसिल) के बीच चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर राजा घोषित किया जाएगा। इस काउंसिल में वरिष्ठ सांसद, सीनियर सिविल सर्वेंट्स, कॉमनवेल्थ हाई कमिश्नर और लंदन के लॉर्ड मेयर शामिल होंगे। सामान्य तौर पर 700 से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार इतनी संख्या की गुंजाइश ...