सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

london queen लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्वीन एलिजाबेथ के सीक्रेट लेटर में आखिर है क्या? 63 साल तक खोलने पर है पाबंदी

  बताया जाता है कि महारानी एलिजाबेथ का एक सीक्रेट लेटर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक लॉकर के अंदर रखा है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस लेटर को अगले 63 साल तक खोला नहीं जा सकता। लाइव हिंदुस्तान,सिडनी Mon, 12 Sep 2022 ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब किंग चार्ल्स-3 वहां के राजा बन चुके हैं। इस बीच एक बड़ा राज सामने आया है। बताया जाता है कि महारानी एलिजाबेथ का एक सीक्रेट लेटर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक लॉकर के अंदर रखा है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीक्रेट लेटर को अगले 63 साल तक खोला नहीं जा सकता है। बताया जाता है कि इस पत्र को महारानी एलिजाबेथ ने साल 1986 में लिखा था।  ऐतिहासिक बिल्डिंग में रखा है लेटर इस सीक्रेट पत्र के बारे में जानकारी ऑस्ट्रेलिया के 7 न्यूज ने दी है। इसके मुताबिक यह लेटर सिडनी की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में रखा हुआ है। हालांकि इस पत्र में लिखा गया है इसके बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम है। बताया जाता है कि महारानी के निजी स्टाफ को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है। इस पत्र को एक शीशे के बक्से में...

क्वीन कैमिला के साथ लंदन पहुंचे किंग चार्ल्स III:70 साल बाद बदलेगा ब्रिटेन का राष्ट्रगान, 1952 के बाद पहली बार गूंजेगा 'गॉड सेव द किंग'

  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए किंग बन गए हैं। अब उन्हें किंग चार्ल्स-III के नाम से जाना जाएगा। नए किंग के रूप में उन्हें क्या कहा जाएगा, यही नए चार्ल्स-III का पहला फैसला है। परंपरा के मुताबिक वे अपने लिए चार नाम- चार्ल्स, फिलिप, अर्थर, जॉर्ज में से किसी एक नाम को चुन सकते थे। शुक्रवार को किंग चार्ल्स III और क्वीन कंसोर्ट कैमिला लंदन पहुंच गए। प्रधानमंत्री लिज ट्रस से मुलाकात करने के साथ ही शोकग्रस्त राष्ट्र को वे संबोधित करेंगे। चार्ल्स-III को ताज कैसे सौंपा जाएगा, उसका प्रोसेस क्या होगा, चलिए इसे एक-एक करके जानते हैं... सेरेमोनियल बॉडी के बीच लंदन में होगा आधिकारिक ऐलान महारानी के निधन के 24 घंटों के भीतर लंदन स्थित सेंट जेम्स पैलेस में एक सेरेमोनियल बॉडी (असेशन काउंसिल) के बीच चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर राजा घोषित किया जाएगा। इस काउंसिल में वरिष्ठ सांसद, सीनियर सिविल सर्वेंट्स, कॉमनवेल्थ हाई कमिश्नर और लंदन के लॉर्ड मेयर शामिल होंगे। सामान्य तौर पर 700 से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार इतनी संख्या की गुंजाइश ...