बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जिसे बनने में 9 साल का वक्त लगा है. आइये जानते हैं कि ब्रह्मास्त्र लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी . Brahmastra Review: बदलते वक्त के साथ सिनेमा बदला और आजकल के बदलते सिनेमा में कहानियों को पेश करने का अंदाज भी बदला है. इस हफ्ते रीलीज हुई 'ब्रह्मास्त् पार्ट 1 शिवा' ऐसी ही एक फिल्म है. अगर आपको फैंटसी कॉमिक्स अमीश त्रिपाठी के शिवा सीरीज वाले नावल्ज और हॉलीवुड की साइंस फिक्शन फिल्में पसंद हैं, तो ये फिल्म आपको पसंद आएगी, जो लोग कॉमडी और सीटीमार मनोरंजन पसंद करते है, उन्हें शायद ये फिल्म पसंद नहीं आएगी. जानते हैं फिल्म कि कुछ खास बातें, जो थोड़ी तीखी थोड़ी कड़वी और थोड़ी मीठी है. कहानी कहानी हमारी भारतीय कथा पुराणों में देवता असुर और शिव रहस्य से शुरू होकर आज के समय की है. रणबीर कपूर बने हैं एक डीजे शिवा, जिन्हें दशहरे के मेले में एक लड़की इशा यान...
This BLOG is all about influencers . About a person who has the power to influence many people, as through social media or traditional media.