एक छात्र ने 664 करोड़ रुपए की कमाई कर ली. छात्र ने चाचा के साथ बातचीत के बाद इन्वेस्टमेंट का प्लान बनाया था. अप्लाइड मैथमेटिक्स एंड इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहे इस छात्र को इस इन्वेस्टमेंट से बेहद कम वक्त में भारी मुनाफा हुआ. करोड़ों की कमाई के बावजूद उनकी जिंदगी में खास बदलाव नहीं आया है. एक छात्र ने शेयर मार्केट में 215 करोड़ रुपए लगाए. 1 महीने बाद स्टॉक्स बेचने पर उन्हें करीब 879 करोड़ रुपए मिल गए. यानी सिर्फ 1 महीने में छात्र ने 664 करोड़ की कमाई कर ली. छात्र के कहा कि इस कमाई की वजह से पैरेंट्स को उनकी किडनैपिंग का डर सताने लगा है. मामला अमेरिका का है. 20 साल के इस छात्र का नाम जेक फ्रीमैन है. वह यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया के छात्र हैं. जेक अप्लाइड मैथमेटिक्स एंड इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने Bed Bath and Beyond कंपनी के स्टॉक्स खरीदे थे. जेक ने जुलाई में 440 रुपए के हिसाब से करीब 50 लाख शेयर खरीदे थे. जब एक महीने बाद ही इस स्टॉक की कीमत 2160 रुपएतक पहुंच गई तो उन्होंने उसे बेच दिया. जेक फ्रीमैन का कहना है कि उन्होंने दोस्तों और परिवार के...
This BLOG is all about influencers . About a person who has the power to influence many people, as through social media or traditional media.