शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने 10 साल की उम्र में शुरु किया अपना स्टार्टअप, एक्ट्रेस ने बयां की खुशी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान कुंद्रा ने 10 साल की उम्र में अपना पहला और अनोखा बिजनेस वेंचर 'कस्टमाइज्ड स्नीकर्स' शुरु किया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) अपनी फिटनेस और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों उनके बेटे वियान कुंद्रा भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, 10 साल की उम्र में ही वियान ने आत्मनिर्भर होने की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट किया है, जिसकी जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो के जरिए शेयर की है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। पहले तो यह जान लीजिए कि शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी। 47 साल की उम्र में वह दो बच्चों की मां हैं। साल 2012 में शिल्पा ने बेटे वियान को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का अपने जीवन में स्वागत किया था। दरअसल, 28 अगस्त 2022 को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जि...