सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

haryana news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Sonali Phogat Murder Case: रोज नए खुलासे, पीए सुधीर के बैंक खाते की जांच से हैरत में पड़ी गोवा पुलिस

  Sonali Phogat Murder Case सोनाली फोगाट हत्‍या मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस की टीम उनके पीए सुधीर सांगवान के बैंक खाते की जांच के दौरान अचरज में पड़ गई। सुधीर लाखों रुपये की लेन-देन करता था लेकिन उसके बैंक खाते में महज 45 हजार रुपये मिले। हिसार,  [चेतन सिंह]।  Sonali Phogat Murder Updates: भाजपा नेत्री और इंटरनेट मीडिया की स्‍टार रही सोनाली फोगाट की हत्‍या के मामले में रोज चौंकाने वाले व नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच करने हरियाणा आई गोवा पुलिस की टीम सोनााली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान के बैंक खाते की जांच के दौरान हैरान रह गई। लाखों रुपये की लेन-देन करते रहे सुधीर के बैंक खाते में महज 45 हजार रुपये मिले। इसके साथ ही गोवा पुलिस की टीम ने  अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दी है। केस में गोवा पुलिस की जांच टीम ने अपनी जांच का दायरा हिसार में शनिवार शाम तक जांच करने के बाद गोवा पुलिस की टीम राेहतक पहुंच गई है। इससे पहले टीम ने जिंदल चौक स्थित बंधन बैंक में सुधीर के खाते की ट्रांजेक्शन और खाता खुलवाने के लिए प्रयोग किए गए डाक्यूमेंट की जांच की। इन डाक्यूमेंट में गो...