सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

pushpa लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुष्पा: द रूल के लिए अल्लू का लुक हुआ फाइनल:22 सितंबर से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग, साई पल्लवी नहीं हैं फिल्म का हिस्सा

  बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा' की सक्सेस के बाद फिल्म के मेकर्स इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। पिंकविला के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर वाई रवि शंकर ने बातचीत के दौरान बताया कि 'पुष्पा: द रूल' के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इसके लिए लुक ट्रायल भी किया है। 'पुष्पा: द रूल' के लिए अल्लू का लुक हुआ फाइनल प्रोड्यूसर वाई रविशंकर से बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना 'पुष्पा: द रूल' में एक नए लुक में नजर आएंगे। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'देखिए, वो लोग अलग-अलग चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं। कल और परसों प्रीतिशील ने अल्लू अर्जुन का लुक ट्रायल किया और उनके लुक को फाइनल भी कर दिया। 'पुष्पा: द रूल' दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली है। प्रीतिशील ने पार्ट वन में भी हमारे साथ काम किया है। अल्लू का लुक फिल्म में निश्चित रूप से देहाती होने वाला है। 'पार्ट 2' में अल्लू का भी लुक पहले जैसा ही होगा, लेकिन इसमें थोड़े से बदलाव होंगे।' साई पल्...

'पुष्पा' के स्वैग में बप्पा की मूर्त‍ि, अल्लू अर्जुन के हिट स्टाइल में सामने आई तस्वीर

 अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने लोगों पर ऐसा असर किया है कि लोग पुष्पराज के स्वैग से बाहर ही नहीं निकल पा रहे. और अब तो गणपति भी अल्लू अर्जुन की तरह स्टाइल मारते दिख रहे हैं. कई जगह गणपति की मूर्तियां उसी स्टाइल में हैं जैसे फिल्म में अल्लू अर्जुन अपनी दाढ़ी पर हाथ फिराते हुए कहते हैं- 'मैं झुकेगा नहीं!'  Also Read :  मुंबई में गणपति उत्सव, 'लालबागचा राजा' का फर्स्ट लुक आया सामने 'पुष्पा: द राइज' देखने के बाद जनता थिएटर्स से अल्लू अर्जुन के स्टाइल में सराबोर होकर निकली. अल्लू के स्वैग का जादू लोगों के सिर पर ऐसा चढ़ा कि फिल्म खने के महीनों बाद भी 'पुष्पा' का टशन उनके खून में घुला हुआ है. फिल्म में दाढ़ी पर हाथ फिराकर 'मैं झुकेगा नहीं' डायलॉग मारते अल्लू अर्जुन की तरह,  न जाने कितने हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने रील्स शेयर किए. इनमें आम आदमी से लेकर दुनिया भर के सेलेब्स तक शामिल थे.अब इस स्वैग लहरी में पूज्य देवताओं में प्रथम भगवान गणेश की भी एंट्री हो गई है . गणपति पर अल्लू अर्जुन का स्वैग बुधवार को गणेश चतुर्थी है और बप्पा के लिए ज...