POSTED INखेलन्यूज़ Asia Cup 2022: 13वें ओवर तक मैच हमारी पकड़ में था और फिर वो आया……हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार
भारत का Asia Cup 2022 में जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाने के बाद अब बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हांगकांग के खिलाफ 40 रन से शानदार जीत पाई। कोहली और सूर्यकुमार की लाजवाब पारी भारत ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, जवाब में हांगकांग की टीम 5 विकेट गंवाकर 152 रन ही जुटा सकी। हांगकांग के लिए बाबर हयात (41) ने सर्वाधिक रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए से सुपर फॉर राउंड में एंट्री कर ली है। ग्रुप बी से अफगानिस्तान की टीम इस राउंड में पहुंच चुकी है। भारत के 97 के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद कोहली और सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन की अटूट साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों के दम पर नाबाद 68 रन बनाए। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान ने की सूर्यकुमार की तारीफ हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान ने की स...