अनुपमा शो में आपको अपकमिंग ट्रैक्स में काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले हैं। शो में जल्द ही अनुपमा को परितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की सच्चाई पता चलेगी जिसके बाद खूब हंगामे होंगे।
राखी से फिर कंट्रोल नहीं होता और वह अनुपमा को परितोष की सच्चाई बता देती है। अनुपमा को परितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलते ही बड़ा झटका लगता है।
Also Read : बीवी प्रेग्नेंट थी तो दूसरी महिला से संबंध बनाना सही? Anupamaa का जोरदार थप्पड़ खाएगा तोषू
अब रिपोर्ट्स की मानें तो शो में आगे बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सच के सामने आने के बाद किंजल और परितोष का तलाक होगा। मतलब कि जैसे वनराज के अफेयर के बारे में पता चलने के बाद अनुपमा और वनराज का तलाक हुआ था। वैसे ही अब परितोष और किंजल भी अलग हो जाएंगे।
लेकिन बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी कि शो से किंजल का किरदार खत्म हो जाएगा। वह परितोष की सच्चाई जानकर सुसाइड कर लेगी। तो अब आगे होगा यह देखना काफी एक्साइटेड है।
अनुज हो रहा परेशान
वहीं वीडियो कॉल के जरिए अनुज ने जब अनुपमा और वनराज को साथ में दादा-दादी की रस्म करते देखा तो वह काफी परेशान हो गया। वह फोन पर तो रिएक्ट नहीं कर पाया, लेकिन फोन कट होने के बाद वह बस दोनों को साथ में सोचता रहता है। इतना ही नहीं वह अपनी भड़ास अंकुश और बरखा पर निकालता है जो दोनों को समझ आ जाता है। दोनों भी इस मौके का खूब फायदा उठाते हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें