सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

cheetah लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Kuno: इस तारीख से पहले MP में आ जाएंगे चीते, वन मंत्री शाह ने की घोषणा

  मध्‍य प्रदेश के कूनो अभयारण्‍य में चीतों की लाने की डेट आख‍िर फ‍िक्‍स हो गई है. इन चीतों को 1 नंवबर से पहले अभयारण्‍य में लाया जाएगा. इस बात की घोषणा प्रदेश के वन मंत्री व‍िजय शाह ने रव‍िवार को की.   प्रमोद स‍िन्‍हा/खंडवा:  मध्य प्रदेश में जल्दी ही चीते दौड़ते नजर आएंगे. प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो 1 नवंबर से पहले नामीबिया से 8 चीतों की पहली खेप मध्य प्रदेश के कूनों अभ्यारण्‍य में आ जाएगी.  चीतों को लाने का क‍िया जा रहा प्रयास  शाह ने बताया कि अन्य अफ्रीकी देशों से भी चीतों को लाने का प्रयास किया जा रहा है. इन देशों से अनुबंध होते ही लगभग 25 से 30 चीते मध्य प्रदेश में लाए जाएंगे. मंत्री विजय शाह ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को दिया.  राष्ट्रीय उद्यानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से डेवलप करने का प्रयास दक्षिण अफ्रीकी देशों के स्टडी टूर से लौटे मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने बताया कि मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसा...