बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। फिल्मी जगत के टॉप सिंगर्स में से एक नेहा ने सिर्फ 4 साल की उम्र से जगरातों में भजन गाना शुरू किया था। 2006 में रियलिटी शो इंडियन आइडल में भाग लेने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई सारे एलबम में अपनी आवाज का जादू बिखेरने के अलावा नेहा ने कई लाइव शोज भी किये हैं। दोनों भाई-बहन नेहा और टॉनी कक्कड़ की जोड़ी बॉलीवुड में धमाल तो मचा ही रही है, साथ में युवाओं के पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाने में भी कामयाब रहती है। हालांकि, नेहा का ये सफर इतना आसान नहीं था। बचपन में गरीबी झेलने वाली नेहा अब करोड़ों की मालकिन है। आज, यानि कि 6 जून को अपना 32वां जन्मदिन मना रही नेहा से जुड़ी खास बातें आइए जानते हैं- पिता बेचते थे समोसा: नेहा ने अपने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि बचपन में उन्होंने काफी गरीबी देखी है। नेहा की शुरुआती शिक्षा ऋषिकेश से हुई है, वो बताती हैं कि जिस स्कूल में वो पढ़ती थीं उसी के बाहर उनके पिता समोसा बेचा करते थे। इस कारण बच्चे उन्हें बेहद चिढ़ाते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपन...
This BLOG is all about influencers . About a person who has the power to influence many people, as through social media or traditional media.