बताया जाता है कि महारानी एलिजाबेथ का एक सीक्रेट लेटर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक लॉकर के अंदर रखा है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस लेटर को अगले 63 साल तक खोला नहीं जा सकता। लाइव हिंदुस्तान,सिडनी Mon, 12 Sep 2022 ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब किंग चार्ल्स-3 वहां के राजा बन चुके हैं। इस बीच एक बड़ा राज सामने आया है। बताया जाता है कि महारानी एलिजाबेथ का एक सीक्रेट लेटर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक लॉकर के अंदर रखा है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीक्रेट लेटर को अगले 63 साल तक खोला नहीं जा सकता है। बताया जाता है कि इस पत्र को महारानी एलिजाबेथ ने साल 1986 में लिखा था। ऐतिहासिक बिल्डिंग में रखा है लेटर इस सीक्रेट पत्र के बारे में जानकारी ऑस्ट्रेलिया के 7 न्यूज ने दी है। इसके मुताबिक यह लेटर सिडनी की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में रखा हुआ है। हालांकि इस पत्र में लिखा गया है इसके बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम है। बताया जाता है कि महारानी के निजी स्टाफ को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है। इस पत्र को एक शीशे के बक्से में...
This BLOG is all about influencers . About a person who has the power to influence many people, as through social media or traditional media.