Malti Marie Photos: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की कुछ और अनसीन तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. प्रियंका और उनकी बेटी की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा क्यूट हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स के साथ साथ तमामा सेलेब्स भी उनकी इस तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
Also Read : हिना खान ने अपने मेकअप मैन के मुंह पर मारा थप्पड़, बोलीं- मुंह तोड़ दूंगी तेरा
Priyanka Chopra Daughter Unseen Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी बेटी मालती मैरी की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इसी कड़ी में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की कुछ और अनसीन तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. प्रियंका और उनकी बेटी की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा क्यूट हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स के साथ साथ तमामा सेलेब्स भी उनकी इस तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
Also Read : सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने, मासी रिया कपूर भांजे को देख हुईं भावुक
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें
Priyanka Chopra ने बेटी मालती के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह मां की गोद में बैठकर पूल का तुल्फ उठाती दिख रही है. प्रियंका ने बेटी की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें बिटिया के छोटे-छोटे पांव प्रियंका के फेस पर नजर आ रहे हैं. हालांकि, इन दोनों तस्वीरों में से जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा है वह है प्रियंका की बेटी के हाथ में बंधा काला धागा और पैरों में नजर आ रहे काले मोती का पायल. गोल्ड और काले मोतियों से बने इस पायल में हार्ट शेप का डिजाइन बना है, जिसपर हर किसी की निगाहें थम गई हैं.
Also Read : उर्फी जावेद ने बिना टॉप पहने शीशे के सामने बनाया अपना वीडियो, अब हर तरफ है बवाल
सेलेब्स का कमेंट
प्रियंका ने लिखा, ''प्यार जैसा कोई और नहीं.'' पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दीया मिर्जा ने लिखा, ''सच.'' वहीं उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ''मुझे उसकी याद आती है.'' इसके साथ ही करीना कपूर खान ने प्रियंका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "पीसी और उसके बच्चे को खूब बड़ा हग". इसके साथ ही अनुष्का शर्मा, प्रीति जिंटा से लेकर दीया मिर्जा ने प्रियंका की इस तस्वीर पर डिल वाला इमोजी बनाया है.
Also Read : कॉफ़ी विद करण एपिसोड 8 का ट्रेलर: करण जौहर ने कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए 'कमल के बच्चे' की भविष्यवाणी की।
प्रियंका की फिल्में
प्रियंका ने साबित कर दिया है कि वह भले अपने प्रफेशनल लाइफ में हर तरफ से अस्त-व्यस्त रहती हों, लेकिन जब बात फैमिली की आती है तो वह उसमें भी कोई कमी नहीं छोड़तीं. फिलहाल प्रियंका अपने मदरहुड को भी खूब इंजॉय कर रही हैं और ये सच उनकी तस्वीरें ही बता रही हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में कमबैक को लेकर भी चर्चा में हैं. बताया गया है कि प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की अगली फिल्म 'जी ले जरा' में लीड रोल में नजर आएंगी, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी उनके साथ नजर आएंगी.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें