हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने भांजे और एक्ट्रेस के बेबी की पहली झलक शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
Also Read : प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती संग अनसीन फोटो, करीना कपूर बोलीं- PC और उसकी बेटी को...
अब रिया कपूर ने 22 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें हॉस्पिटल की हैं, जिनमें रिया के साथ उनकी मां सुनीता कपूर और उनके नन्हे भांजे को देखा जा सकता है। हालांकि, फोटोज में सोनम के बेबी का चेहरा एक इमोजी से छिपाया गया है। इन तस्वीरों में रिया काफी इमोशनल भी दिख रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''रिया मासी ठीक नहीं हैं। मासूमियत बहुत ज्यादा है। ये पल अनरियल है। आई लव यू सोनम कपूर, सबसे बहादुर मां और सबसे प्यारे पिता आनंद आहूजा।''
हाल ही में, सोनम ने 'वोग' मैगजीन को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पैरेंटिंग ड्यूटीज को लेकर भी बात की थी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह और आनंद अपने बच्चे की जिम्मेदारी समान रूप से साझा करेंगे? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, "निश्चित रूप से। मुझे लगता है कि जिस तरह से डैड और मॉम ने हमें पाला है, उसी तरह हम अपने बच्चे को पालेंगे। मुझे याद है कि मेरी मां ने मुझे फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के सेट पर भेजा था ताकि, मेरे पिता मेरी देखभाल कर सकें, क्योंकि वह मेरे भाई और बहन को संभाल रहे थे, जो उस समय बहुत छोटे थे। हमारे बड़े होने के बाद भी डैड हम सभी के जीवन में पूरी तरह से शामिल हैं। वास्तव में एक निश्चित उम्र के बाद वह हमारे जीवन में मां की तुलना में अधिक शामिल हो गए। मेरे माता-पिता मेरे जीवन में हर मायने में भागीदार हैं, इसलिए मेरे पास एक ठोस वजह है कि अपने बच्चों को सही मूल्यों के साथ बड़ा करूं।”







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें