अश्लेषा सावंत अनुपमा सीरियल में बरखा कपाड़िया के किरदार में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में 2 दशक पूरे हो चुके हैं और पिछले 20 सालों से वो एक एक्टर संग लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं.
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6894873097660092"crossorigin="anonymous"></script>
Also Read : Anupama: घर से निकालने से पहले बरखा के सामने शर्त रखेगा अनुज
Also Read : यामी गौतम ने पहना ऐसा आउटफिट, खुली जैकेट के कारण हुईं ऊप्स मोमेंट की शिकार
एक सारियल में साथ किया था काम
टीवी का पॉपुलर शो क्योंकि..सास भी कभी बहू थी तो आपको याद ही होगा. इस शो से कई सितारे इंडस्ट्री को मिले थे. इस सीरियल में तब संदीप बसवाना और अश्लेषा सावंत ने भी अहम किरदार निभाया था. लेकिन दोनों की पहली मुलाकात 2002 में आए कमल सीरियल में ही हो गई थी और यहां दोनों साथ में 18-20 घंटे तक शूट करते थे लिहाजा यही से दोनों के बीच नजदीकियां आ गईं और तब दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया. बस तब से लेकर अब तक दोनों साथ ही हैं.
संदीप बसवाना की माने तो दोनों को साथ रहते हुए 20 साल हो चुके हैं और उनका रिश्ता शादी से कम नहीं है. हालांकि इन्होंने औपचारिक तौर पर विवाह नहीं किया है. इनका मानना है कि वो एक दूसरे से प्यार करते हैं और जब तक साथ रहेंगे जब तक इनके बीच प्यार किया है. ये वादा दोनों एक दूसरे से कर चुके हैं. वहीं बच्चों की प्लानिंग के बारे में संदीप ने साफ कर दिया कि दुनिया में जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में लोगों को सोचना पड़ेगा कि बच्चे चाहिए तो गोद ले लिए जाए.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें