सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Vastu Plant: कर्ज में डुबो देते हैं घर में लगे ये पौधे; बर्बादी का बनते हैं कारण, घर से बाहर करने में न करें देर!

 

Unauspicious Plant For Home: वास्तु शास्त्र में घर में लगाए जाने वाले पेड़-पौधों पर खास जोर दिया गया है. वास्तु जानकारों के अनुसार हर पौधे को घर में नहीं लगाया जा सकता है. जानें ऐसे पौधों के बारे में जो व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर सकते हैं.


Vastu Plant For Home: वास्तु जानकारों के अनुसार घर में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालती है. इसलिए किसी भी चीज को अगर सही दिशा और सही जगह पर रखा जाए, तो लाभकारी होता है. वास्तु शास्त्र में ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने की सख्त मनाही होती है. लेकिन कई बार लोग ज्यादा जानकारी न होने के अभाव में घर में कोई भी पौधा लगा लेते हैं. अनजाने में लगाए गए ये पौधे आपकी बर्बादी का कारण बन सकते हैं. 

वास्तु जानकारों के अनुसार घर में लगे कुछ अशुभ पौधे व्यक्ति में तनाव पैदा करते हैं, कर्ज में डुबो देते हैं या फिर दुर्भाग्य का कारण बनते हैं. ऐसे में व्यक्ति धीरे-धीरे पतन की ओर जाने लगता है. ऐसे में वास्तु के कुछ नियमों को ध्यान रखना बेहद जरूरी है. कुछ पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं. व्यक्ति की तरक्की में बाधा उत्पन्न करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही पौधों के बारे में. 

कांटेदार पौधे लगाने से बचें

वास्तु शास्त्र में घर के अंदर और आसपास की जगहों पर कांटेदार पौधे लगाने से मना किया गया है. ऐसा माना जाता है कि इस तरह के पौधे घर में तनाव का माहौल पैदा करते हैं. इतना ही नहीं, आसपास लोगों के साथ भी आपसी मतभेद बढ़ने लगता है. ऐसे में कैक्टस आदि के पौधों को घर में लगाने से परहेज करना ही बेहतर रहता है. 

नकारात्मकता का बनते हैं कारण

वास्तु जानकारों के अनुसार घर में लगे पौधों से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. ऐसे में परिवार की सुख-शांति भंग हो जाती है. व्यक्ति की तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं. ऐसे में वास्तु में बेरी का पौधा लगाने की भी मनाही है. ये नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. इसे घर में लगाने से घर की खुशियां कम होने लगती हैं. इससे घर में दरिद्रता आती है. 

बढ़ने लगते हैं कर्ज

वास्तु के अनुसार घर के आंगन में खजूर का पेड़ लगाना अशुभ माना जाता है. कई बार लोग घर के आंगन में ये पेड़ इसलिए भी लगा लेते हैं कि ये देखने में बेहद सुंदर लगता है. लेकिन इसे लगाने से कर्ज बढ़ता है. इतना ही नहीं, इसके प्रभाव से खर्चे बढ़ते हैं और पैसा हाथ में नहीं टिक पाता. 

इमली का पेड़ न लगाएं

वास्तु जानकारों का कहना है कि इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लाता है. इसे लगाने से घर में भय का माहौल बना रहता है. इसलिए घर में इसे लगाने से भी परेहज करें. कहते हैं कि इमली का पौधा घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों में भी खटास आ जाती है. 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anupamaa: बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा

Anupamaa Upcoming Twist: हाल ही में शो के समर यानी एक्टर पारस कलनावत ने शो छोड़ा था, अब किंजल यानी निधि शाह शो को अलविदा कहने वाली हैं। Anupamaa Latest Twist:  टीवी की दुनिया में बीते दो साल से नंबर 1 के तख्त पर बैठा हुआ सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) अपनी कहानी के दम फेमस है। मेकर्स कहानी में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लेकर आते हैं कि दर्शक इस शो से जुड़े रहते हैं। लेकिन अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर यह शो लगातार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। बीते दिनों शो के दमदार एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने शो को छोड़ दिया, वहीं अब खबर है कि किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) भी शो को छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। Also Read :  Anupama: घर से निकालने से पहले बरखा के सामने शर्त रखेगा अनुज गणपति उत्सव की होगी धूम 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों फिर एक पॉजिटिव मोड़ पर आ चुकी है। अनुज की तबियत ठीक हो रही है, वहीं बरखा और अंकुश भी अपनी गलती पर पछता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब गणपति उत्सव की धूम भी शो में नजर आने वाली है। लेकिन इस पूजा के बीच ही किंज...

भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, जानिए नवजोत कौर के जीवन से जुड़ी बातें

  भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, अगर आईपीएस अधिकारियों में सुंदरता की बात की जाए तो पंजाब की नवजोत कौर का नाम सबसे पहले लिया जायेगा, जानिए Navjot Simi की Love Story & जीवन की मुख्य बातें | भारत की सभी परीक्षाओं में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा सभी परीक्षाओं के मुकाबले में कई ज्यादा कठिन मानी जाती है l हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र UPSC Civil Service की परीक्षा देते हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो प्री परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को पास कर के अंत में Select हो पाते हैं l किसकी पावर ज्यादा है? IAS और IPS ऑफिसर में से हर बार जब यूपीएससी की परीक्षा का अंतिम परिणाम आता है,यूपीएससी टॉपर के रूप में नए चेहरे सामने नजर आते हैं l जब साल 2017 की सिविल सेवा का परिणाम घोषित हुआ था, तो इसमें सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला नाम नवजोत सिमी था l नवजोत सिमी दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है l Navjot Simi अपने करियर और शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी l चलिए अब हम आपको नवजोत सिमी के शिक्षा से लेकर आईपीएस ऑफिसर बनने और शाद...

INDIA vs PAKISTAN

  As ia cup   Today 7.30 pm       VS          GROUP STAGE . T20 2 of 13 भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2022 मैच रविवार, 28 अगस्त को खेला जाएगा भारत में दर्शक देश में मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जानी थी लेकिन टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक है। Disney+ Hotstar लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा। पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में मैच के आधिकारिक प्रसारक हैं। बांग्लादेश में गाजी टीवी करेगा मैच का प्रसारण .