सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UPSC Success Story- दिव्यांगता के चलते UPSC पास करने के बाद भी नही मिला पद, फिर दोबारा पेपर देकर ऑल इंडिया में किया टॉप

 बचपन से ही शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद भी इरा ने हार नहीं मानी। जहां उनका लोग ये कहकर मजाक उड़ाते थे कि तू खुद नहीं चल सकती तो देश को कैसे चलाएगी। आज इरा ने अपनी मेहनत और संघर्ष से उन सबके मुंह बंद कर दिए है। आइए जानते है इरा की कहानी। 


HR Breaking News, Digital Desk- किसी ने क्या खूब कहा है कि "तकदीर बदल जाती हैं अगर जिन्दगी का कोई मकसद हो, वरना जिन्दगी तो कट ही जाती हैं तकदीर को इल्जाम देते -देते." इस कहावत पर आईएएस ऑफिसर इरा सिंघल (IAS Officer Ira Singhal) पूरी तरह से खरी उतरती हैं.


क्योंकि इरा सिंघल ने शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद ना केवल अपने बचपन के सपने को पूरा किया बल्कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर ऑल इंडिया नंबर 1 रैंक हासिल की और आईएएस ऑफिसर का पद प्राप्त किया. 


उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की रहने वाली इरा सिंघल आज देश की जानी मानी आईएएस ऑफिसर हैं. हालांकि, इस पद तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था. बता दें इरा का बचपन मेरठ में गुजरा था, जिस कारण उन्होंने अक्सर शहर में कर्फ्यू लगते हुए देखा था.


ऐसे में जब उन्होंने लोगों को बातचीत करते हुए सुना, तब उन्हें पता लगा कि कर्फ्यू लगाने का आदेश डीएम (District Magistrate) द्वारा दिया जाता है और उनके पास कई तरह की कानूनी ताकतें होती हैं. बस फिर क्या था, इरा के मन में आईएएस ऑफिसर बनने की इच्छा ने जन्म ले लिया.


लोगो ने कहा जो खुद चल नहीं पाती, वो समाज को कैसे चलाएगी-

  
हालांकि, जब भी इरा अपने आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बनने के सपने का जिक्र करती थी तो अक्सर लोग उनका मजाक उड़ाना शुरू कर देते थे. ऐसा इसलिए होता था क्योंकि इरा बचपन से ही शारीरिक रूप से दिव्यांग थी. यहां तक कि वे सही से चल भी नहीं पाती थी तो ऐसे में लोग उनका मजाक उड़ाते हुए कहते थे कि जो खुद अच्छी तरह से चल नहीं पाती, वो समाज को कैसे चलाएगी . 


Coca Cola और Cadbury जैसी कंपनियों में नौकरी छोड़ शुरू की UPSC की तैयारी-


हालांकि, इरा ने कभी भी लोगों द्वारा दिए गए तानों को दिल पर नहीं लिया और पूरी मेहनत और लगन के साथ अपन सपने को पूरा करने की कोशिश में जुट गई. इरा ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली के नेताजी सुभाष इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT) से बी.टेक (B.TECH) और एमबीए (MBA) की पढ़ाई पूरी की. 


इसके बाद उन्होंने कोका कोला (Coca Cola) और कैडबरी (Cadbury) जैसी बड़ी पेय पदार्थ कंपनियों के साथ काम किया, लेकिन इस दौरान उनके मन में आईएएस ऑफिसर बनने का सपना लगातार पनप रहा था. ऐसे में उन्होंने अपने सपने को पूरा करने की ठानी और नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.


UPSC क्रैक करने के बावजूद नहीं मिला कोई पद-


साल 2010 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास भी कर ली, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें उस साल दिव्यांग होने की वजह से किसी भी सरकारी पद पर नियुक्ति नहीं दी गई. ऐसे में इरा ने हार ना मानते हुए परीक्षा पास करने के बावजूद भी पोस्टिंग न दिए जाने के खिलाफ सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) में अर्जी डाल दी,

जिसके बाद करीब 4 साल तक इरा का केस सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में चलता रहा. आखिरकार CAT ने इरा के हक में फैसला सुनाया। 4 साल लंबी कानूनी लड़ाई जीतने के बाद साल 2014 में इरा सिंघल को हैदराबाद में सरकारी पद पर नियुक्त किया गया. हालांकि, इरा के मन में कुछ और ही चल रहा था. 


दूसरी बार में किया ऑल इंडिया टॉप-


इरा ने साल 2014 में दोबारा यूपीएससी की परीक्षा देने का मन बनाया. इस बार उन्होंने जनरल कैटेगरी में ऑल इंडिया टॉप करके अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया और यह साबित भी कर दिया कि वह इस पद की वाकई हकदार है. बता दें कि इरा ने अपने करियर में कुल तीन बार यूपीएससी की परीक्षा पास की है.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anupamaa: बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा

Anupamaa Upcoming Twist: हाल ही में शो के समर यानी एक्टर पारस कलनावत ने शो छोड़ा था, अब किंजल यानी निधि शाह शो को अलविदा कहने वाली हैं। Anupamaa Latest Twist:  टीवी की दुनिया में बीते दो साल से नंबर 1 के तख्त पर बैठा हुआ सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) अपनी कहानी के दम फेमस है। मेकर्स कहानी में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लेकर आते हैं कि दर्शक इस शो से जुड़े रहते हैं। लेकिन अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर यह शो लगातार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। बीते दिनों शो के दमदार एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने शो को छोड़ दिया, वहीं अब खबर है कि किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) भी शो को छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। Also Read :  Anupama: घर से निकालने से पहले बरखा के सामने शर्त रखेगा अनुज गणपति उत्सव की होगी धूम 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों फिर एक पॉजिटिव मोड़ पर आ चुकी है। अनुज की तबियत ठीक हो रही है, वहीं बरखा और अंकुश भी अपनी गलती पर पछता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब गणपति उत्सव की धूम भी शो में नजर आने वाली है। लेकिन इस पूजा के बीच ही किंज...

भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, जानिए नवजोत कौर के जीवन से जुड़ी बातें

  भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, अगर आईपीएस अधिकारियों में सुंदरता की बात की जाए तो पंजाब की नवजोत कौर का नाम सबसे पहले लिया जायेगा, जानिए Navjot Simi की Love Story & जीवन की मुख्य बातें | भारत की सभी परीक्षाओं में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा सभी परीक्षाओं के मुकाबले में कई ज्यादा कठिन मानी जाती है l हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र UPSC Civil Service की परीक्षा देते हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो प्री परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को पास कर के अंत में Select हो पाते हैं l किसकी पावर ज्यादा है? IAS और IPS ऑफिसर में से हर बार जब यूपीएससी की परीक्षा का अंतिम परिणाम आता है,यूपीएससी टॉपर के रूप में नए चेहरे सामने नजर आते हैं l जब साल 2017 की सिविल सेवा का परिणाम घोषित हुआ था, तो इसमें सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला नाम नवजोत सिमी था l नवजोत सिमी दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है l Navjot Simi अपने करियर और शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी l चलिए अब हम आपको नवजोत सिमी के शिक्षा से लेकर आईपीएस ऑफिसर बनने और शाद...

INDIA vs PAKISTAN

  As ia cup   Today 7.30 pm       VS          GROUP STAGE . T20 2 of 13 भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2022 मैच रविवार, 28 अगस्त को खेला जाएगा भारत में दर्शक देश में मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जानी थी लेकिन टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक है। Disney+ Hotstar लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा। पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में मैच के आधिकारिक प्रसारक हैं। बांग्लादेश में गाजी टीवी करेगा मैच का प्रसारण .