सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Kartik Aaryan के सपने हो रहे हैं बड़े, बोले- अब प्राइवेट जेट भी आना चाहिए

 कार्तिक आर्यन का स्टारडम इन दिनों शिखर पर है. उनकी पिछली फिल्म तो बहुत कामयाब रही ही है, साथ में उनके पास ढेर सारे बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं. हमेशा 'जमीन से जुड़े' स्टार की तरह देखे जाने वाले कार्तिक आर्यन ने अब एक नए इंटरव्यू में बताया है कि कामयाबी के बावजूद वो बदले तो नहीं हैं. मगर उनके सपने बड़े होने लगे हैं. 


कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) 2022 में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं. इस साल जब अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा देखने को मिला है, उसमें कार्तिक ने 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) जैसी धुआंधार हिट दी है. लेकिन इस कामयाबी के बावजूद कार्तिक की शख्सियत में एक चीज है,  जिसके लोग सबसे ज्यादा फैन हैं- वो रिलेटेबल हैं. यानी जनता को उनसे एक कनेक्शन महसूस होता है और वो लोगों को अपने ही बीच से निकले हुए लगते हैं .

हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने कार्तिक के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी.पोस्ट के कैप्शन में कार्तिक की तारीफ करते हुए विवेक ने उन्हें 'डाउन टू अर्थ' और 'जड़ों से जुड़ा' हुआ यंग स्टार बताया था. लेकिन क्या जोरदार कामयाबी मिलने के बाद कार्तिक में कोई बदलाव आया है? क्या इससे वो लोगों को कम 'रिलेटेबल' तो नहीं लगने लगेंगे? 

हाल ही में एक नए इंटरव्यू में कार्तिक ने इस सवाल का जवाब दिया. फिल्म कम्पेनियन से एक बातचीत में कार्तिक ने कहा, 'आज भी मैं इकॉनमी (क्लास) में ट्रेवल करता हूं. मैं बिजनेस में भी ट्रेवल करता हूं, जब जरूरत होती है. कई लोग ऐसा करने से रोक देते हैं खुद को, मैंने नहीं किया. मेरे सपने हैं, मेरी एक ड्रीम  कार थी और मुझे लैम्बर्गिनी चाहिए थी, और मुझे मिल गई. मुझे एक एक्टर बनना था, मैं वहां पे आ गया हूं, फिल्में मिल रही हैं मुझे. बिल्कुल, आपके सपने आते जाते  मेरे सपने बड़े भी होते जा रहे हैं. प्राइवेट जेट भी आना चाहिए.' 

कार्तिक ने कहा कि वो और भी कामयाब होना चाहते हैं. वो चाहते हैं कि अभी जो सक्सेस है, वो सुपर-सक्सेस हो जाए. लेकिन इससे उनकी शख्सियत में कोई बदलाव नहीं होता. कार्तिक ने बताया कि अभी भी अपने परिवार के साथ जब वो कहीं खाने जाते हैं तो ऑर्डर वही रहता है जो पहले था. 

खाने का ऑर्डर भी नहीं बदला  

उन्होंने बताया, 'हम ग्वालियर में भी कभी जाते थे तो वहां पर भी वही मटर पनीर, एक दाल मखनी, बूंदी रायता और दो बटर नान; ये आजतक वही ऑर्डर है, कभी चेंज नहीं हुआ. चेंज होने भी नहीं वाला. आप चेंज नहीं होते हो. मुझे कुछ प्रूव करने की जरूरत नहीं है कि मैं ग्वालियर से आया इन्सान हूं. मेरा रिलेटेबलिटी फैक्टर जा तो नहीं रहा है कहीं, क्योंकि मेरे पास कार आ गई है, या कुछ भी आ गया है. वैसा मेरे दिमाग में ही नहीं आता है.' 

कार्तिक ने कहा कि वो अब भी लोगों से वैसे ही मिलते हैं, वैसे ही बात करते हैं, जैसे पहले करते थे. जब कार्तिक से पूछा गया कि प्राइवेट जेट में चल रहे आदमी का, लोगों को रिलेटेबल लगना थोड़ा मुश्किल नहीं हो जाएगा? तो कार्तिक ने कुछ सेकंड सोचकर जवाब दिया, 'अब सपने देखना थोड़ी छोड़ दूंगा!'  

कार्तिक की अगली रिलीज अब 'शहजादा' होगी. डायरेक्टर रोहित धवन की फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी. 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anupamaa: बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा

Anupamaa Upcoming Twist: हाल ही में शो के समर यानी एक्टर पारस कलनावत ने शो छोड़ा था, अब किंजल यानी निधि शाह शो को अलविदा कहने वाली हैं। Anupamaa Latest Twist:  टीवी की दुनिया में बीते दो साल से नंबर 1 के तख्त पर बैठा हुआ सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) अपनी कहानी के दम फेमस है। मेकर्स कहानी में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लेकर आते हैं कि दर्शक इस शो से जुड़े रहते हैं। लेकिन अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर यह शो लगातार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। बीते दिनों शो के दमदार एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने शो को छोड़ दिया, वहीं अब खबर है कि किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) भी शो को छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। Also Read :  Anupama: घर से निकालने से पहले बरखा के सामने शर्त रखेगा अनुज गणपति उत्सव की होगी धूम 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों फिर एक पॉजिटिव मोड़ पर आ चुकी है। अनुज की तबियत ठीक हो रही है, वहीं बरखा और अंकुश भी अपनी गलती पर पछता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब गणपति उत्सव की धूम भी शो में नजर आने वाली है। लेकिन इस पूजा के बीच ही किंज...

भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, जानिए नवजोत कौर के जीवन से जुड़ी बातें

  भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, अगर आईपीएस अधिकारियों में सुंदरता की बात की जाए तो पंजाब की नवजोत कौर का नाम सबसे पहले लिया जायेगा, जानिए Navjot Simi की Love Story & जीवन की मुख्य बातें | भारत की सभी परीक्षाओं में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा सभी परीक्षाओं के मुकाबले में कई ज्यादा कठिन मानी जाती है l हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र UPSC Civil Service की परीक्षा देते हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो प्री परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को पास कर के अंत में Select हो पाते हैं l किसकी पावर ज्यादा है? IAS और IPS ऑफिसर में से हर बार जब यूपीएससी की परीक्षा का अंतिम परिणाम आता है,यूपीएससी टॉपर के रूप में नए चेहरे सामने नजर आते हैं l जब साल 2017 की सिविल सेवा का परिणाम घोषित हुआ था, तो इसमें सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला नाम नवजोत सिमी था l नवजोत सिमी दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है l Navjot Simi अपने करियर और शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी l चलिए अब हम आपको नवजोत सिमी के शिक्षा से लेकर आईपीएस ऑफिसर बनने और शाद...

INDIA vs PAKISTAN

  As ia cup   Today 7.30 pm       VS          GROUP STAGE . T20 2 of 13 भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2022 मैच रविवार, 28 अगस्त को खेला जाएगा भारत में दर्शक देश में मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जानी थी लेकिन टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक है। Disney+ Hotstar लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा। पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में मैच के आधिकारिक प्रसारक हैं। बांग्लादेश में गाजी टीवी करेगा मैच का प्रसारण .