सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मीरा राजपूत के बेटे जैन के चौथे बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियांः टू टियर केक और थीम ने खींचा ध्यान

 

हाल ही में, स्टार कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपने बेटे जैन कपूर का चौथा बर्थडे मनाया। आइए आपको सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाते हैं।


सेलेब जोड़ी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) बी-टाउन के सबसे अच्छे माता-पिता हैं। वह अपने नन्हे-मुन्नों के लिए हर वो चीज करते हैं, जिससे उनके बच्चे खुश होते हैं। हालांकि, वह अपने दोनों बच्चों मीशा व जैन को अनुशासन में भी रखते हैं। हमें सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा के दोनों बच्चों की बेहद कम ही झलकियां देखने को मिलती हैं, लेकिन जब कभी ये सामने आते हैं, पल भर में वायरल हो जाते हैं। हाल ही में, कपल ने अपने लाडले बेटे जैन का चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।   

shahid

5 सितंबर 2022 को मीरा और शाहिद के बेटे ज़ैन कपूर 4 साल के पूरे हो गए और उनके जन्मदिन की पार्टी को मनाने के लिए सुपर कूल माता-पिता ने खुले आसमान के नीचे बर्थडे सेलिब्रेशन की व्यवस्था की थी। अब इसकी झलकियां इंटरनेट पर घूम रही हैं।

अपने इंस्टा हैंडल को स्क्रॉल करते हुए हमें ज़ैन के चौथे जन्मदिन के जश्न की कुछ झलकियां मिलीं। वीडियो में शाहिद और मीरा व उनकी बेटी मीशा कपूर को 'पाव पेट्रोल-थीम' वाले टू-टियर केक काटते हुए ज़ैन का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। इस बीच मीरा ने अपने बेटे के गालों पर एक प्यारा सा किस किया, जिसने पल भर में हमारे दिलों को पिघला दिया। यहां देखें जैन के चौथे बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां।

इससे पहले, 5 सितंबर 2022 को मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे जैन कपूर की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें स्टार किड मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। ब्लैक जैकेट और व्हाइट स्वेटर में जैन काफी प्यारे लग रहे थे। इस फोटो को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा था, ''मासूम आंखों के साथ एक शरारती मुस्कान और एक प्यारा हग, जिस तरह आप मेरा दिल पिघला सकते हो, वैसा कोई और नहीं कर सकता। 4 साल मुबारक हो जैन। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।'' 

zain

फिलहाल, हमें तो मीरा और शाहिद के बेटे जैन के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां अच्छी लगीं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anupamaa: बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा

Anupamaa Upcoming Twist: हाल ही में शो के समर यानी एक्टर पारस कलनावत ने शो छोड़ा था, अब किंजल यानी निधि शाह शो को अलविदा कहने वाली हैं। Anupamaa Latest Twist:  टीवी की दुनिया में बीते दो साल से नंबर 1 के तख्त पर बैठा हुआ सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) अपनी कहानी के दम फेमस है। मेकर्स कहानी में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लेकर आते हैं कि दर्शक इस शो से जुड़े रहते हैं। लेकिन अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर यह शो लगातार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। बीते दिनों शो के दमदार एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने शो को छोड़ दिया, वहीं अब खबर है कि किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) भी शो को छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। Also Read :  Anupama: घर से निकालने से पहले बरखा के सामने शर्त रखेगा अनुज गणपति उत्सव की होगी धूम 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों फिर एक पॉजिटिव मोड़ पर आ चुकी है। अनुज की तबियत ठीक हो रही है, वहीं बरखा और अंकुश भी अपनी गलती पर पछता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब गणपति उत्सव की धूम भी शो में नजर आने वाली है। लेकिन इस पूजा के बीच ही किंज...

भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, जानिए नवजोत कौर के जीवन से जुड़ी बातें

  भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, अगर आईपीएस अधिकारियों में सुंदरता की बात की जाए तो पंजाब की नवजोत कौर का नाम सबसे पहले लिया जायेगा, जानिए Navjot Simi की Love Story & जीवन की मुख्य बातें | भारत की सभी परीक्षाओं में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा सभी परीक्षाओं के मुकाबले में कई ज्यादा कठिन मानी जाती है l हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र UPSC Civil Service की परीक्षा देते हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो प्री परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को पास कर के अंत में Select हो पाते हैं l किसकी पावर ज्यादा है? IAS और IPS ऑफिसर में से हर बार जब यूपीएससी की परीक्षा का अंतिम परिणाम आता है,यूपीएससी टॉपर के रूप में नए चेहरे सामने नजर आते हैं l जब साल 2017 की सिविल सेवा का परिणाम घोषित हुआ था, तो इसमें सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला नाम नवजोत सिमी था l नवजोत सिमी दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है l Navjot Simi अपने करियर और शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी l चलिए अब हम आपको नवजोत सिमी के शिक्षा से लेकर आईपीएस ऑफिसर बनने और शाद...

INDIA vs PAKISTAN

  As ia cup   Today 7.30 pm       VS          GROUP STAGE . T20 2 of 13 भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2022 मैच रविवार, 28 अगस्त को खेला जाएगा भारत में दर्शक देश में मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जानी थी लेकिन टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक है। Disney+ Hotstar लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा। पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में मैच के आधिकारिक प्रसारक हैं। बांग्लादेश में गाजी टीवी करेगा मैच का प्रसारण .