दीपिका पादुकोण के लुक के आगे बुरी तरह फ्लॉप हुई सारा अली खान, फैन्स ने बुलाया- रणवीर-दीपिका की कामवाली बाई
हाल ही में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान भी बप्पा के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बंगले पर पहुंचे थे. इस दौरान सारा अली खान एक बार फिर नेटिजंस के निशान पर आ गईं.
इन दिनों देशभर में लोग गणपति का त्योहार मना रहे हैं. आम लोगो से लेकर सेलेब्स तक गणपति बप्पा के दर्शन के लिए अलग-अलग पंडाल पहुंच रहे हैं. अभी तक रणबीर कपूर, हिना खान, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, काजोल आदि जैसे सितारों को बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा चुका है. ये सभी लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने पहुंचे थे. हाल ही में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान भी बप्पा के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बंगले पर पहुंचे थे. इस दौरान सारा अली खान एक बार फिर नेटिजंस के निशान पर आ गईं.
ट्रोल हुईं सारा अली खान
इस दौरान रणवीर सिंह हैवी फेस्टिव आउटफिट में नजर आए. रणवीर ने नेहरु जैकेट के साथ गुलाबी रंग का कुर्ता पहना था. वहीं दीपिका पादुकोण गुलाबी मखमली दुपट्टे के साथ हरे रंग के वेलवेट सूट में बहुत खूबसूरत दिख रही थीं. दीपिका ने खूबसूरत चांदबालियों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था. बात करें सारा अली खान के लुक की तो उन्हें पीले रंग के कॉटन सलवार सूट में स्पॉट किया गया. सारा अली खान का सिंपल लुक ही उनकी ट्रोलिंग की वजह बन गया. एक्ट्रेस की फोटो जब से सामने आई है, लोग उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें