सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कभी स्कूलों के आगे समोसे बेचकर नेहा कक्कड़ ने गुज़ारा था बचपन, आज बिता रही है लग्जरी लाइफ

 


बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। फिल्मी जगत के टॉप सिंगर्स में से एक नेहा ने सिर्फ 4 साल की उम्र से जगरातों में भजन गाना शुरू किया था। 2006 में रियलिटी शो इंडियन आइडल में भाग लेने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कई सारे एलबम में अपनी आवाज का जादू बिखेरने के अलावा नेहा ने कई लाइव शोज भी किये हैं। दोनों भाई-बहन नेहा और टॉनी कक्कड़ की जोड़ी बॉलीवुड में धमाल तो मचा ही रही है, साथ में युवाओं के पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाने में भी कामयाब रहती है। हालांकि, नेहा का ये सफर इतना आसान नहीं था।

बचपन में गरीबी झेलने वाली नेहा अब करोड़ों की मालकिन है। आज, यानि कि 6 जून को अपना 32वां जन्मदिन मना रही नेहा से जुड़ी खास बातें आइए जानते हैं-

पिता बेचते थे समोसा: नेहा ने अपने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि बचपन में उन्होंने काफी गरीबी देखी है। नेहा की शुरुआती शिक्षा ऋषिकेश से हुई है, वो बताती हैं कि जिस स्कूल में वो पढ़ती थीं उसी के बाहर उनके पिता समोसा बेचा करते थे। इस कारण बच्चे उन्हें बेहद चिढ़ाते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने हौसले को डगमगाने नहीं दिया। अपने पापा को अपना आदर्श मानने वाली नेहा के गाने आज चार्टबस्टर पर ट्रेंड करते हैं।

NehaKakkar 600x400 1
कभी स्कूलों के आगे समोसे बेचकर नेहा कक्कड़ ने गुज़ारा था बचपन, आज बिता रही है लग्जरी लाइफ

ऋषिकेश में ही खरीदा अपना घर: नेहा कक्कड़ ने कुछ समय पहले ही अपना नया घर ऋषिकेश में खरीदा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने नए घर और जहां उनका बचपन बीता है उस घर की तस्वीर साझा की। नेहा का घर सफेद रंग की थीम पर बना है और अंदर से बेहद खूबसूरत है।

इस घर की गृह प्रवेश पूजा में उनके परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि इस घर की सबसे खास बात यह है कि घर के आंगन में एक मंदिर है जिसमें मां शेरावाली की एक मूर्ति रखी है। इतना ही नहीं अपने इस शानदार आशियाने में नेहा ने लिफ्ट और प्राइवेट स्विमिंग पूल भी बनवाया है। वहीं, मुंबई के वर्सोवा इलाके में जिस फ़्लैट में वो रहती हैं, उसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

       -----कभी स्कूलों के आगे समोसे

कभी स्कूलों के आगे समोसे बेचकर नेहा कक्कड़ ने गुज़ारा था बचपन, आज बिता रही है लग्जरी लाइफ

 

गाड़ियों का भी है शौक: नेहा को गाने, मॉडलिंग के अलावा महंगी गाड़ियों का भी शौक है। नए घर के साथ उन्होंने एक ऑडी भी खरीदी है।

वहीं, ‘पत्रिका’ की एक खबर के अनुसार नेहा के पास रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी गाड़ियां पहले से ही मौजूद हैं। इस खबर के अनुसार वो हर गाने के लिए करीब 10 से 15 लाख रुपये फीस के तौर पर लेती हैं। वहीं, नेहा की कुल संपत्ति की बात करें तो वो करीब 50 से 60 करोड़ की मालकिन हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anupamaa: बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा

Anupamaa Upcoming Twist: हाल ही में शो के समर यानी एक्टर पारस कलनावत ने शो छोड़ा था, अब किंजल यानी निधि शाह शो को अलविदा कहने वाली हैं। Anupamaa Latest Twist:  टीवी की दुनिया में बीते दो साल से नंबर 1 के तख्त पर बैठा हुआ सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) अपनी कहानी के दम फेमस है। मेकर्स कहानी में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लेकर आते हैं कि दर्शक इस शो से जुड़े रहते हैं। लेकिन अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर यह शो लगातार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। बीते दिनों शो के दमदार एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने शो को छोड़ दिया, वहीं अब खबर है कि किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) भी शो को छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। Also Read :  Anupama: घर से निकालने से पहले बरखा के सामने शर्त रखेगा अनुज गणपति उत्सव की होगी धूम 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों फिर एक पॉजिटिव मोड़ पर आ चुकी है। अनुज की तबियत ठीक हो रही है, वहीं बरखा और अंकुश भी अपनी गलती पर पछता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब गणपति उत्सव की धूम भी शो में नजर आने वाली है। लेकिन इस पूजा के बीच ही किंज...

भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, जानिए नवजोत कौर के जीवन से जुड़ी बातें

  भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, अगर आईपीएस अधिकारियों में सुंदरता की बात की जाए तो पंजाब की नवजोत कौर का नाम सबसे पहले लिया जायेगा, जानिए Navjot Simi की Love Story & जीवन की मुख्य बातें | भारत की सभी परीक्षाओं में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा सभी परीक्षाओं के मुकाबले में कई ज्यादा कठिन मानी जाती है l हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र UPSC Civil Service की परीक्षा देते हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो प्री परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को पास कर के अंत में Select हो पाते हैं l किसकी पावर ज्यादा है? IAS और IPS ऑफिसर में से हर बार जब यूपीएससी की परीक्षा का अंतिम परिणाम आता है,यूपीएससी टॉपर के रूप में नए चेहरे सामने नजर आते हैं l जब साल 2017 की सिविल सेवा का परिणाम घोषित हुआ था, तो इसमें सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला नाम नवजोत सिमी था l नवजोत सिमी दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है l Navjot Simi अपने करियर और शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी l चलिए अब हम आपको नवजोत सिमी के शिक्षा से लेकर आईपीएस ऑफिसर बनने और शाद...

INDIA vs PAKISTAN

  As ia cup   Today 7.30 pm       VS          GROUP STAGE . T20 2 of 13 भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2022 मैच रविवार, 28 अगस्त को खेला जाएगा भारत में दर्शक देश में मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जानी थी लेकिन टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक है। Disney+ Hotstar लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा। पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में मैच के आधिकारिक प्रसारक हैं। बांग्लादेश में गाजी टीवी करेगा मैच का प्रसारण .