Arshdeep Singh Asia Cup: 'रात गई बात गई, अब हम अगले गेम को देखेंगे', ट्रोलिंग पर बोली अर्शदीप सिंह की फैमिली
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच टपका दिया था. भारत के मुकाबले में हार के बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह समेत पंजाब के कई नेतागण इस तेज गेंदबाज के सपोर्ट में उतर आए हैं.
टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-चार मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. मुकाबले में भारत की हार के बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. खासकर सीमा-पार मौजूद कुछ लोगों ने इस तेज गेंदबाज को ट्रोल करते हुए खालिस्तान तक से फर्जी कनेक्शन बना डाला.
अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह समेत पंजाब के कई नेता तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतर आए हैं. आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पंजाब के खेलमंत्री गुरमीत सिंह मीत और भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने भी 23 वर्ष के इस क्रिकेटर का बचाव किया है. अर्शदीप की फैमिली ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है.
हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, 'युवा अर्शदीप सिंह की आलोचना बंद करो. कोई जान बूझकर कैच नहीं छोड़ता. हमें अपनी टीम पर गर्व है. पाकिस्तान बेहतर खेला. इस मंच पर अपने ही खिलाड़ियों के बारे में घटिया बातें करने वालों पर शर्म आती है. अर्शदीप खरा सोना है. चड्ढा ने कहा, 'अर्शदीप इतना प्रतिभाशाली है कि आने वाले वाले समय में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेगा. नफरत उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती.'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें