सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्वीन एलिजाबेथ के सीक्रेट लेटर में आखिर है क्या? 63 साल तक खोलने पर है पाबंदी

 

बताया जाता है कि महारानी एलिजाबेथ का एक सीक्रेट लेटर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक लॉकर के अंदर रखा है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस लेटर को अगले 63 साल तक खोला नहीं जा सकता।

क्वीन एलिजाबेथ के सीक्रेट लेटर में आखिर है क्या? 63 साल तक खोलने पर है पाबंदी
लाइव हिंदुस्तान,सिडनीMon, 12 Sep 2022
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब किंग चार्ल्स-3 वहां के राजा बन चुके हैं। इस बीच एक बड़ा राज सामने आया है। बताया जाता है कि महारानी एलिजाबेथ का एक सीक्रेट लेटर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक लॉकर के अंदर रखा है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीक्रेट लेटर को अगले 63 साल तक खोला नहीं जा सकता है। बताया जाता है कि इस पत्र को महारानी एलिजाबेथ ने साल 1986 में लिखा था। 

ऐतिहासिक बिल्डिंग में रखा है लेटर
इस सीक्रेट पत्र के बारे में जानकारी ऑस्ट्रेलिया के 7 न्यूज ने दी है। इसके मुताबिक यह लेटर सिडनी की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में रखा हुआ है। हालांकि इस पत्र में लिखा गया है इसके बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम है। बताया जाता है कि महारानी के निजी स्टाफ को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है। इस पत्र को एक शीशे के बक्से में किसी अज्ञात जगह पर छुपाकर रखा गया है। वहीं इस पत्र को 2085 तक नहीं खोले जाने की बात सामने आई है। 

साल 2085 में खोलने की बात
जानकारी के मुताबिक यह पत्र लॉर्ड मेयर ऑफ सिडनी को संबोधित करते हुए लिखा गया है। इसका मजमून कुछ इस तरह से है कि वर्ष 2085 में किसी उचित दिन पर क्या आप इस लिफाफे को खोल कर सिडनी के नागरिकों को मेरा संदेश पहुंचा देंगे? इस लिफाफे के ऊपर एलिजाबेथ आर. के हस्ताक्षर हैं। राज्य प्रमुख के तौर पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने 16 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था।  ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया की उनकी पहली लोकप्रिय यात्रा से लेकर, यह साफ था कि ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके दिल में विशेष स्थान था। शुक्रवार को, सिडनी के ओपरा हाउस पर महारानी को याद करते हुए रोशनी की गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने किंग चार्ल्स तृतीय को पिछले 70 सालों में पहला नया शासक स्वीकार किया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anupamaa: बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा

Anupamaa Upcoming Twist: हाल ही में शो के समर यानी एक्टर पारस कलनावत ने शो छोड़ा था, अब किंजल यानी निधि शाह शो को अलविदा कहने वाली हैं। Anupamaa Latest Twist:  टीवी की दुनिया में बीते दो साल से नंबर 1 के तख्त पर बैठा हुआ सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) अपनी कहानी के दम फेमस है। मेकर्स कहानी में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लेकर आते हैं कि दर्शक इस शो से जुड़े रहते हैं। लेकिन अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर यह शो लगातार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। बीते दिनों शो के दमदार एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने शो को छोड़ दिया, वहीं अब खबर है कि किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) भी शो को छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। Also Read :  Anupama: घर से निकालने से पहले बरखा के सामने शर्त रखेगा अनुज गणपति उत्सव की होगी धूम 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों फिर एक पॉजिटिव मोड़ पर आ चुकी है। अनुज की तबियत ठीक हो रही है, वहीं बरखा और अंकुश भी अपनी गलती पर पछता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब गणपति उत्सव की धूम भी शो में नजर आने वाली है। लेकिन इस पूजा के बीच ही किंज...

INDIA vs PAKISTAN

  As ia cup   Today 7.30 pm       VS          GROUP STAGE . T20 2 of 13 भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2022 मैच रविवार, 28 अगस्त को खेला जाएगा भारत में दर्शक देश में मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जानी थी लेकिन टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक है। Disney+ Hotstar लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा। पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में मैच के आधिकारिक प्रसारक हैं। बांग्लादेश में गाजी टीवी करेगा मैच का प्रसारण .

भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, जानिए नवजोत कौर के जीवन से जुड़ी बातें

  भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, अगर आईपीएस अधिकारियों में सुंदरता की बात की जाए तो पंजाब की नवजोत कौर का नाम सबसे पहले लिया जायेगा, जानिए Navjot Simi की Love Story & जीवन की मुख्य बातें | भारत की सभी परीक्षाओं में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा सभी परीक्षाओं के मुकाबले में कई ज्यादा कठिन मानी जाती है l हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र UPSC Civil Service की परीक्षा देते हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो प्री परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को पास कर के अंत में Select हो पाते हैं l किसकी पावर ज्यादा है? IAS और IPS ऑफिसर में से हर बार जब यूपीएससी की परीक्षा का अंतिम परिणाम आता है,यूपीएससी टॉपर के रूप में नए चेहरे सामने नजर आते हैं l जब साल 2017 की सिविल सेवा का परिणाम घोषित हुआ था, तो इसमें सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला नाम नवजोत सिमी था l नवजोत सिमी दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है l Navjot Simi अपने करियर और शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी l चलिए अब हम आपको नवजोत सिमी के शिक्षा से लेकर आईपीएस ऑफिसर बनने और शाद...