बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा' की सक्सेस के बाद फिल्म के मेकर्स इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। पिंकविला के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर वाई रवि शंकर ने बातचीत के दौरान बताया कि 'पुष्पा: द रूल' के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इसके लिए लुक ट्रायल भी किया है।
'पुष्पा: द रूल' के लिए अल्लू का लुक हुआ फाइनल
प्रोड्यूसर वाई रविशंकर से बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना 'पुष्पा: द रूल' में एक नए लुक में नजर आएंगे। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'देखिए, वो लोग अलग-अलग चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं। कल और परसों प्रीतिशील ने अल्लू अर्जुन का लुक ट्रायल किया और उनके लुक को फाइनल भी कर दिया।
'पुष्पा: द रूल' दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली है।
प्रीतिशील ने पार्ट वन में भी हमारे साथ काम किया है। अल्लू का लुक फिल्म में निश्चित रूप से देहाती होने वाला है। 'पार्ट 2' में अल्लू का भी लुक पहले जैसा ही होगा, लेकिन इसमें थोड़े से बदलाव होंगे।'
साई पल्लवी नहीं होंगी 'पुष्पा: द रूल' का हिस्सा
रविशंकर ने आगे शूटिंग शुरू होने के बारे में बताते हुए कहा, '22 सितंबर के आस पास हम फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसकी शूटिंग हम हैदराबाद में करेंगे।' वहीं कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि साई पल्लवी 'पुष्पा: द रूल' का हिस्सा होंगी। हालांकि, वाई रविशंकर ने इस खबर से इंकार करते हुए कहा, 'नहीं, यह सच नहीं है।'
'पुष्पा: द राइज' बॉक्स ऑफिस पर रही ब्लॉकबस्टर फिल्म
पुष्पा पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसमें अल्लू अर्जुन 'पुष्पाराज' और रश्मिका मंदाना 'श्रीवल्ली' के रोल में नजर आईं थीं। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म ओरिजिनली तेलुगु में फिल्माई गई थी और बाद में इसे हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में डब कर दिया गया था। पुष्पा 1 ने वर्ल्डवाइड कलैक्शन लगभग 350 करोड़ से भी ज्यादा का किया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें