सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आईफ़ोन 14: क्या हैं एप्पल के नए फ़ोन के तीन ख़ास फ़ीचर?

 

  • शिओना मैक्कलम
  • टेक्नोलॉजी रिपोर्टर
एप्पल

इमेज स्रोत,APPLE

एप्पल ने इमर्जेंसी सैटेलाइट कनेक्विविटी और कार क्रैश डिटेक्शन टेक्नोलॉजी जैसे फ़ीचर्स से लैस आईफोन 14 और आईफ़ोन 14 प्रो के दीदार करा दिए हैं.

कंपनी ने अमेरिका के कपर्टिनो स्थित अपने हेडक्वॉर्टर में इस नए हैंडसेट के चार वर्जंस औपचारिक रूप से लॉन्च किए.

कोरोना महामारी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि एप्पल के किसी इवेंट में इतने लोग लॉन्चिंग में शामिल हुए थे.

आईफ़ोन की नई सिरीज़ के अलावा एप्पल ने दुनिया के सामने एक और नई चीज़ सामने पेश की- स्पोर्ट्स वीयरेबल वॉच अल्ट्रा.

इस लॉन्चिंग इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन के आईफ़ोन, वॉच और एयरपॉड्स प्रोडक्ट्स पर लोगों का ध्यान ख़ास तौर पर रहा.

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बीबीसी को बताया कि लॉन्चिंग इवेंट में सबके सामने उपस्थित होना अच्छा लग रहा है
इमेज कैप्शन,

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बीबीसी को बताया कि लॉन्चिंग इवेंट में सबके सामने उपस्थित होना अच्छा लग रहा है


आईफ़ोन 14

एप्पल आईफ़ोन 14 को दो साइज़ों में ला रही है. पहले मॉडल का नाम आईफ़ोन 14 और दूसरे का नाम आईफ़ोन 14 प्लस रखा गया है.

नया मॉडल सैटेलाइट की मदद से इमर्जेंसी कॉल करने में सक्षम होगा. ये फोन सिर के ऊपर आसमान में गुज़रते सैटेलाइट्स की लोकेशन ट्रैक कर सकेगा.

एक आम सा संदेश भेजने में इस डिवाइस को 15 सेकेंड से कुछ मिनट लग सकते हैं.

कंपनी के चीफ एनालिस्ट बेन वुड ने कहा, "सैटेलाइट क्षमता विकसित करने में किए गए निवेश को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए."

"एप्पल को इस पहेली को सुलझाने में कई साल लगे हैं. सैटेलाइट प्रोवाइडर ग्लोबलस्टार के साथ एक कारोबारी समझौता किया गया है. इमर्जेंसी सेवाओं को संदेश भेजेने के लिए ज़रूरी बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है."

टेक एनालिस्ट पाओलो पेस्काटोर का मानना है कि ये नया फ़ीचर कठिन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी ख़बर है.

"ये देखना अच्छा लगता है कि सर्विस प्रोवाइडर सैटेलाइट के इस्तेमाल को लेकर गंभीर हो रहे हैं. भरोसेमंद और मज़बूत कनेक्टिविटी की उपभोक्ताओं के बीच भारी मांग है."


आईफ़ोन 14 कैमरा

कोरोना वायरस

एप्पल ने इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल के एक नए कैमरे को पेश किया है. कंपनी का कहना है कि ये कैमरा तेज़ी से मूव करती किसी चीज़ की तस्वीर खींचने में सक्षम है.

कंपनी का ये भी दावा है कि कम रोशनी वाले माहौल में तस्वीर खींचने के मामले में ये कैमरा पहले की तुलना में 49 फ़ीसदी बेहतर है.

फ्रंट कैमरे में पहली बार ऑटोफोकस फ़ीचर शामिल किया गया है ताकि सेल्फी लेने वाले आईफ़ोन यूजर्स का अनुभव और बेहतर किया जा सके.

एप्पल ने बताया कि आईफ़ोन यूजर्स ने पिछले 12 महीनों के दौरान तीन खरब से भी ज़्यादा तस्वीरें खींची है.

आईफ़ोन 14 की अमेरिका में कीमत 799 डॉलर रखी गई है.

एप्पल

इमेज स्रोत,APPLE

आईफ़ोन 14 प्रो

कोरोना वायरस

आईफ़ोन 14 प्रो और आईफ़ोन 14 प्रो मैक्स की डिज़ाइन में जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है, वो है इसका स्क्रीन. अब ये कैप्सूल जैसा लगता है.

एप्पल यूजर अक्सर ब्लैक नॉच फ़ीचर की आलोचना किया करते थे. कंपनी ने इसकी जगह पर डायनैमिक आईलैंड फीचर लॉन्च किया है.

ये नोटिफिकेशन के मुताबिक अपना ले-आउट बदल सकेगा. दूसरा बड़ा बदलाव ये किया गया है कि ये हैंडसेट अब हमेशा ऑन रखा जा सकता है.

जब फ़ोन इस्तेमाल में नहीं होगा तो इसकी स्क्रीन मद्धम पड़ जाएगी और इसका रीफ्रेश रेट भी कम किया गया है.

गहरे पर्पल कलर के अलावा ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर ऑप्शन में ये हैंडसेट उपलब्ध होगा.

आईफ़ोन 14 प्रो की अमेरिका में कीमत 999 डॉलर रखी गई है जो भारतीय करेंसी में 80,000 रुपये के करीब होगी.


एयरपॉड्स प्रो

कोरोना वायरस

एयरपॉड्स प्रो को खोजना उसके पहले के वर्जंस की तुलना में आसान है. हरेक जोड़े में एक नया सिस्टम रखा गया है जिसकी मदद से किसी एक एयरपॉड को खोजा जा सकेगा.

अगर ये केस के बाहर रह गया तो इससे हल्की सी आवाज़ आती रहेगी.

इसके अलावा केस में भी स्पीकर लगाया गया है जो फाइंड माई ऐप पर खोजे जाने पर तेज़ आवाज़ पैदा करेगा.

नए एयरपॉड्स प्रो की कीमत अमेरिका में 249 डॉलर रखी गई है जो भारतीय करेंसी में 20,000 रुपये के करीब होगी.


एप्पल वॉच सिरीज़ 8

कोरोना वायरस

एप्पल वॉच सिरीज 8 में कई नए फीचर्स पेश किए गए हैं. इसे कार क्रैश डिटेक्शन, माहवारी को ट्रैक करने वाले टेम्प्रेचर सेंसर और कम एनर्जी ख़पत करने जैसे फ़ीचर से लैस किया गया है. अमेरिका में गर्भपात से जुड़े क़ानून में किए गए बदलाव के बाद से ही माहवारी पर निगरानी रखने वाले फीचर को लेकर कुछ लोगों ने आशंकाएं ज़ाहिर की हैं.

इस बात को लेकर चिंता है कि प्रशासन इस डेटा का इस्तेमाल कर सकता है. हालांकि एप्पल का कहना है कि उसकी डिवाइस पर उपलब्ध डेटा इनक्रिप्टेड होगा और इसे केवल पासकोड या बायोमेट्रिक से ही हासिल किया जा सकेगा.

एप्पल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ़ विलियस्म ने कहा, "महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति हम अपनी प्रतिबद्धता को और आगे ले जा रहे हैं."

एप्पल ने कहा है कि वो महिलाएं जो गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें पिछली महावारी से जुड़े ऑटोमैटिक नोटिफिकेशन से मदद मिल सकती है. अगर इस फीचर को एक्टिवेट किया गया तो ये घड़ी पूरी रात हरेक पांच सेकेंड पर शरीर के तापमान को रिकॉर्ड करेगी और महावारी का संकेत देने वाले किसी भी बदलाव को वो डिटेक्ट कर लेगी.

इसमें एक और नया फीचर लाया गया है और वो है कार क्रैश डिटेक्शन टेक्नोलॉजी. सेंसर का इस्तेमाल करके ये घड़ी गंभीर दुर्घटना की पहचान कर सकती है और इसे पहनने वाले को इमर्जेंसी सेवाओं से कनेक्ट कर देगी. ये घड़ी पहनने वाले के लोकेशन और उसके इमर्जैंसी कॉन्टैक्ट्स के बारे में भी जानकारी देगी.

इसके अलावा इसमें एक और नया फ़ीचर है और वो कम एनर्जी ख़पत करने वाली टेक्नोलॉजी ताकि इसकी बैटरी ज़्यादा चल सके. एप्पल वॉच में ये फीचर आईफ़ोन से लिया गया है. इसके बाद वॉच सिरीज 8 फुल चार्ज होने के बाद 36 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकेगी. एप्पल वॉच सिरीज 8 की अमेरिका में कीमत 399 डॉलर होगी जो भारतीय रुपये में 32 हज़ार रुपये के करीब होगी.


एप्पल वॉच अल्ट्रा

कोरोना वायरस

स्विम प्रूफ, डस्ट प्रूफ और क्रैक रेजिस्टेंस... एप्पल ने इस नए स्पोर्ट्स वियरेबल वॉच अल्ट्रा में ऐसे ही कुछ नए फीचर्स का एलान करके अपने प्रतिद्वंद्वियों का संदेश दे दिया है.

गारमीन, पोलर और दूसरी कई कंपनियां ऐसे फ़ीचर्स से लैस घड़ियां बनाती रही हैं.

मैराथन धावक स्कॉट ज्यूरेक इस नई घड़ी की प्रेजेंटेशन में दिखे. एक्सट्रीम स्पोर्ट्स में इस्तेमाल के लिए इस घड़ी का डायल बड़ा रखा गया है.

सिंगल चार्ज में अल्ट्रा वॉच 36 घंटे का बैकअप देगी. इसमें 60 घंटे की एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ का भी फ़ीचर दिया गया है.

हालांकि एप्पल ने स्विमिंग, साइकलिंग और रनिंग के लिए वॉच यूजर्स को उनकी ज़रूरत के मुताबिक बैटरी बैकअप देने का वायदा किया है.

अमेरिका में एप्पल वॉच अल्ट्रा की कीमत 799 डॉलर रखी है जो भारतीय मुद्रा में 63,705 रुपये के करीब होगी.

वीडियो कैप्शन,

नेटफ़्लिक्स को कितनी टक्कर दे पाएगा एप्पल टीवी प्लस ?




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anupamaa: बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा

Anupamaa Upcoming Twist: हाल ही में शो के समर यानी एक्टर पारस कलनावत ने शो छोड़ा था, अब किंजल यानी निधि शाह शो को अलविदा कहने वाली हैं। Anupamaa Latest Twist:  टीवी की दुनिया में बीते दो साल से नंबर 1 के तख्त पर बैठा हुआ सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) अपनी कहानी के दम फेमस है। मेकर्स कहानी में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लेकर आते हैं कि दर्शक इस शो से जुड़े रहते हैं। लेकिन अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर यह शो लगातार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। बीते दिनों शो के दमदार एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने शो को छोड़ दिया, वहीं अब खबर है कि किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) भी शो को छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। Also Read :  Anupama: घर से निकालने से पहले बरखा के सामने शर्त रखेगा अनुज गणपति उत्सव की होगी धूम 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों फिर एक पॉजिटिव मोड़ पर आ चुकी है। अनुज की तबियत ठीक हो रही है, वहीं बरखा और अंकुश भी अपनी गलती पर पछता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब गणपति उत्सव की धूम भी शो में नजर आने वाली है। लेकिन इस पूजा के बीच ही किंज...

भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, जानिए नवजोत कौर के जीवन से जुड़ी बातें

  भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, अगर आईपीएस अधिकारियों में सुंदरता की बात की जाए तो पंजाब की नवजोत कौर का नाम सबसे पहले लिया जायेगा, जानिए Navjot Simi की Love Story & जीवन की मुख्य बातें | भारत की सभी परीक्षाओं में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा सभी परीक्षाओं के मुकाबले में कई ज्यादा कठिन मानी जाती है l हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र UPSC Civil Service की परीक्षा देते हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो प्री परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को पास कर के अंत में Select हो पाते हैं l किसकी पावर ज्यादा है? IAS और IPS ऑफिसर में से हर बार जब यूपीएससी की परीक्षा का अंतिम परिणाम आता है,यूपीएससी टॉपर के रूप में नए चेहरे सामने नजर आते हैं l जब साल 2017 की सिविल सेवा का परिणाम घोषित हुआ था, तो इसमें सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला नाम नवजोत सिमी था l नवजोत सिमी दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है l Navjot Simi अपने करियर और शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी l चलिए अब हम आपको नवजोत सिमी के शिक्षा से लेकर आईपीएस ऑफिसर बनने और शाद...

INDIA vs PAKISTAN

  As ia cup   Today 7.30 pm       VS          GROUP STAGE . T20 2 of 13 भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2022 मैच रविवार, 28 अगस्त को खेला जाएगा भारत में दर्शक देश में मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जानी थी लेकिन टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक है। Disney+ Hotstar लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा। पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में मैच के आधिकारिक प्रसारक हैं। बांग्लादेश में गाजी टीवी करेगा मैच का प्रसारण .