सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IAS Success Story: खूबसूरत महिला अफसर की इस जिद ने बना दिया इनको आईएएस, पढ़िए पूरा किस्सा

 मध्य प्रदेश के खरगोन की गरिमा ने यूपीएससी पास करके पहले ही प्रयास में आईपीएस रैंक हासिल कर सफलता हासिल की थी, लेकिन उसका एक अलग टारगेट था. इसलिए, उन्होंने फिर से तैयारी की और दूसरे प्रयास में IAS बनने के अपने सपने को पूरा किया. आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे.


Also Read : Success Story: एक ऐसी IAS, जो डांस में भी अच्छे-अच्छों को देती हैं मात; एक महिला के ताने ने बदल दी पूरी लाइफ

गरिमा ने अपनी स्कूली शिक्षा खरगोन के सरस्वती विद्या मंदिर से की. वह बचपन से ही बुद्धिमान और होशियार थीं. उनकी बड़ी बहन प्रीति अग्रवाल ने भी 2013 में भारतीय डाक सेवा की परीक्षा पास की. गरिमा ने स्कूली जीवन से लेकर यूपीएससी सिविल सेवा तक हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है.


UPSC सिविल सेवा परीक्षा में बैठने से पहले गरिमा ने IIT हैदराबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने जर्मनी में इंटर्नशिप की.


गरिमा ने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 240वीं रैंक हासिल की. हालांकि, वह संतुष्ट नहीं थीं और फिर से तैयारी करने लगीं. अपने दूसरे प्रयास में, उन्होंने 40 वीं रैंक हासिल की और साल 2018 में आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा किया. उन्होंने 2019-2020 में एलबीएस अकादमी, मसूरी में अपना प्रशिक्षण पूरा किया.



गरिमा ने अपनी सफलता का मंत्र बताते हुए यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को कई अमूल्य टिप्स दिए. गरिमा के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी एक साथ की जानी चाहिए न कि अलग-अलग.


Also Read : IPS Story: काम ही नहीं... लुक्स और स्टाइल भी बिलकुल अलग है इस महिला अफसर का, आप खुद ही देख लीजिए

गरिमा के मुताबिक, यूपीएससी प्री और मेन परीक्षा में एक जैसे सवाल आ सकते हैं. इसलिए रिवीजन जरूरी है. केवल किताबें इक्ठ्ठा करने से ही सफलता नहीं मिलती है, बल्कि उसका अध्ययन करना पड़ता है. मॉक टेस्ट देने चाहिए. इसके साथ ही उत्तर लिखने का अभ्यास कर स्पीड बढ़ाएं.


गरिमा के मुताबिक सबसे पहले प्री-एग्जाम को टारगेट किया जाना चाहिए, हालांकि, दोनों परीक्षाओं की तैयारी एक साथ करनी चाहिए, क्योंकि बाद में मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए समय नहीं मिलेगा, लेकिन ध्यान प्री पर होना चाहिए.


मॉक टेस्ट के माध्यम से अपने रिवीजन को चेक करते रहें. कोर्स मेटेरियल इंटरनेट पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. एक इंटरव्यू में गरिमा ने कहा, "मैं खुद उन विषयों में अलग से प्रैक्टिस करती थी जिनमें मुझे कम अंक मिलते थे."


सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को टिप्स देते हुए आईएएस गरिमा ने कहा कि इस परीक्षा को पास करने के लिए सबसे जरूरी चीज है 'धैर्य और निरंतरता. उन लोगों के संपर्क में रहें जिनसे आपको प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.


नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूर रहना ही बेहतर है. असफलता या सफलता दोनों ही हमारे दिमाग में होती है अगर हम ठान लें तो कुछ भी हासिल कर सकते हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anupamaa: बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा

Anupamaa Upcoming Twist: हाल ही में शो के समर यानी एक्टर पारस कलनावत ने शो छोड़ा था, अब किंजल यानी निधि शाह शो को अलविदा कहने वाली हैं। Anupamaa Latest Twist:  टीवी की दुनिया में बीते दो साल से नंबर 1 के तख्त पर बैठा हुआ सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) अपनी कहानी के दम फेमस है। मेकर्स कहानी में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लेकर आते हैं कि दर्शक इस शो से जुड़े रहते हैं। लेकिन अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर यह शो लगातार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। बीते दिनों शो के दमदार एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने शो को छोड़ दिया, वहीं अब खबर है कि किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) भी शो को छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। Also Read :  Anupama: घर से निकालने से पहले बरखा के सामने शर्त रखेगा अनुज गणपति उत्सव की होगी धूम 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों फिर एक पॉजिटिव मोड़ पर आ चुकी है। अनुज की तबियत ठीक हो रही है, वहीं बरखा और अंकुश भी अपनी गलती पर पछता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब गणपति उत्सव की धूम भी शो में नजर आने वाली है। लेकिन इस पूजा के बीच ही किंज...

INDIA vs PAKISTAN

  As ia cup   Today 7.30 pm       VS          GROUP STAGE . T20 2 of 13 भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2022 मैच रविवार, 28 अगस्त को खेला जाएगा भारत में दर्शक देश में मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जानी थी लेकिन टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक है। Disney+ Hotstar लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा। पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में मैच के आधिकारिक प्रसारक हैं। बांग्लादेश में गाजी टीवी करेगा मैच का प्रसारण .

भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, जानिए नवजोत कौर के जीवन से जुड़ी बातें

  भारत की सबसे खूबसूरत IPS Officer Navjot Simi की Biography, अगर आईपीएस अधिकारियों में सुंदरता की बात की जाए तो पंजाब की नवजोत कौर का नाम सबसे पहले लिया जायेगा, जानिए Navjot Simi की Love Story & जीवन की मुख्य बातें | भारत की सभी परीक्षाओं में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा सभी परीक्षाओं के मुकाबले में कई ज्यादा कठिन मानी जाती है l हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र UPSC Civil Service की परीक्षा देते हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो प्री परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को पास कर के अंत में Select हो पाते हैं l किसकी पावर ज्यादा है? IAS और IPS ऑफिसर में से हर बार जब यूपीएससी की परीक्षा का अंतिम परिणाम आता है,यूपीएससी टॉपर के रूप में नए चेहरे सामने नजर आते हैं l जब साल 2017 की सिविल सेवा का परिणाम घोषित हुआ था, तो इसमें सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला नाम नवजोत सिमी था l नवजोत सिमी दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है l Navjot Simi अपने करियर और शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी l चलिए अब हम आपको नवजोत सिमी के शिक्षा से लेकर आईपीएस ऑफिसर बनने और शाद...