Also Read : जाह्नवी कपूर ने 'अनुपमा' के डायलॉग पर बनाई रील, देखने लायक है आलिया भट्ट का रिएक्शन
अनुपमा की कहानी में इन दिनों लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं. इस बीच शो में मेकर्स से इतनी बड़ी गलती हो गई है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे.
Anupama: अनुपमा (Anupama) के शो में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जा रहा है. शो की कहानी को मेकर्स ने इतनी खूबसूरती से ट्विस्ट किया है कि दर्शकों की दिलचस्पी इस शो को लेकर और भी बढ़ गई है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि वनराज शाह और अनुज कपाड़िया का एक्सीडेंट हो गया. जिसके बाद शो की कहानी को कुछ महीने आगे बढ़ा दिया गया. फिलहाल वनराज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर पर जबकि अनुज अभी कोमा में है. इस पूरे ड्रामा को दिखाने के चक्कर में शो के मेकर्स से इतनी बड़ी गलती हो गई कि इसे जानकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें